चेतना(Consciousness)
चेतना से अभिप्राय सजीवता से है। इसे जीवन की सबसे अद्भुत चीज बताया गया है। इसकी व्यापकता और गहराई को समझ पाना आसान नहीं है। फिर भी इसकी महत्ता को ध्यान में रखते हुए, बुद्दीजीवियों द्वारा इसके स्वरूप को समझने की लगातार कोशिश की गयी है।
अंग्रेजी का शब्द- Consciousness लेटिन के दो मूल भागों से मिलकर बना है-
1. Con
2. Scire
इनका अर्थ है- "जिसके द्वारा हम जानते हैं।"
चेतना को बोध या Awareness के समानार्थी माना गया है।
परिभाषा- चेतना वह शक्ति है, जिसके द्वारा आसपास के वातावरण के तत्वों की समझ, उनका बोध तथा उनकी बातों का मूल्यांकन किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment